कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर हमला

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर हमला

कांग्रेस ने शनिवार को असम में’ भारत जोड़ो न्याय यात्रा‘ पर ‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गुंडों’ द्वारा किए गए हमले की निंदा की और सत्तारूढ़ पार्टी ने भाजपा पर कल पर रदेशवासियों को लगाया आरोप संविधान – प्रदत्त हर अधिकार और न्याय की गारंटी को ‘कुचलने और ध्वस्त करने’ के प्रयास का आरोप लगाया।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि पार्टी उसके कार्यकर्त्ताओं और नेताओं को डराने-धमकाने के ऐसे हथकंडों से नहीं डरेगी। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने भी कथित हमले का एक वीडियो साझा किया और कहा, ‘इस बात का और क्या सबूत चाहिए कि ‘सबसे भ्रष्ट’ मुख्यमंत्री हिमंत ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से कितने डरे हुए हैं?

देखिए, उनके गुंडे हमारे (कांग्रेस के) पोस्टर फाड़ रहे हैं और वाहनों को तोड़ रहे हैं।” उन्होंने कहा, ‘यात्रा के व्यापक असर से वह (हिमंत) इतना बौखला गए हैं कि वह किसी भी हद तक गिर सकते हैं।” कांग्रेस ने आरोप लगाया कि असम के उत्तरी लखीमपुर शहर में उसकी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का स्वागत करने वाले बैनर और पोस्टर नष्ट कर दिए गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Suriya Jyotika Wedding Photos Sunny Leone Holi Celebration Prime Minister Modi meditates at the Swami Vivekananda Rock Memorial Shweta Tiwari Thailand Photo Viral Alia Bhatt rocked a stunning floral Sabyasachi saree for the MET Gala