मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आदेश पर बड़ा भंगाल से एयरलिफ्ट होगी बीमार बुजुर्ग महिला

उपमंडल बैजनाथ की दुर्गम पंचायत बड़ा भंगाल में बीमार वृद्ध महिला को रविवार को एयरलिफ्ट किया जाएगा। पंचायत प्रधान मनसा राम भंगालिया ने बताया कि पंचायत की कपूरी देवी (69) पत्नी सूंका राम लगभग एक सप्ताह से बीमार चल रही है तथा पीड़ित महिला भोजन करने व चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ है।

धान ने जिलाधीश कांगड़ा को इस महिला को हैलीकॉप्टर के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है। ए. डी. एम. रोहित राठौर के अनुसार जब यह मामला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पास पहुंचा तो उन्होंने प्रशासन को हैलीकॉप्टर भेजकर महिला का इलाज करवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह उनके बेटे जगत राम ने दूरभाष के माध्यम से उन्हें इस बारे में अवगत करवाया था। प्रधान ने बताया कि वृद्ध महिला को रविवार को एयरलिफ्ट करने का आश्वासन उन्हें मिला है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Suriya Jyotika Wedding Photos Sunny Leone Holi Celebration Prime Minister Modi meditates at the Swami Vivekananda Rock Memorial Shweta Tiwari Thailand Photo Viral Alia Bhatt rocked a stunning floral Sabyasachi saree for the MET Gala