नीतीश कुमार ने बनाई राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम

बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा की जिसमें कई लोकसभा सदस्यों को उनके संगठनात्मक पदों से मुक्त कर दिया गया है और के.सी. त्यागी को राजनीतिक सलाहकार बनाया गया है।

राज्यसभा सदस्य वशिष्ठ नारायण सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है जो मंगनी लाल मंडल का स्थान लेंगे। वहीं लल्लन सिंह को कोई पद नहीं दिया गया है। मंडल अब संगठन में 11 महासचिवों में से एक हैं। निवर्तमान टीम में 22 महासचिव थे और उसका गठन तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष लल्लन सिंह ने किया था। जिन नेताओं को महासचिव पद से हटाया गया है उनमें उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता धनंजय सिंह और हर्षवर्धन सिंह शामिल हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Suriya Jyotika Wedding Photos Sunny Leone Holi Celebration Prime Minister Modi meditates at the Swami Vivekananda Rock Memorial Shweta Tiwari Thailand Photo Viral Alia Bhatt rocked a stunning floral Sabyasachi saree for the MET Gala