टाटा ग्रुप की बड़ी कामयाबी, मार्केट कैप में पाकिस्तान की जी.डी.पी. से निकला आगे

टाटा ग्रुप की बड़ी कामयाबी, मार्केट कैप में पाकिस्तान की जी.डी.पी. से निकला आगे

टाटा ग्रुप की कंपनियों ने पिछले एक वर्ष में निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है। इसके चलते ग्रुप की सभी लिस्टिड कंपनियों का मार्कीट कैप पड़ोसी देश पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था से ज्यादा हो गया है।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक ग्रुप का मार्कीट कैप 365 अरब डॉलर यानी 30.3 लाख करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, आई.एम.एफ. के मुताबिक पाकिस्तान की पूरी जी.डी.पी. 341 अरब डॉलर की हो गई है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टी.सी.एस.) का मार्कीट कैप 15 लाख करोड़ रुपए या 170 अरब डॉलर का हो गया है। मौजूदा समय में टी.सी.एस. भारत की सबसे बड़ी आई.टी. कंपनी होने के साथ इसका मार्केट कैप पाकिस्तान की न अर्थव्यवस्था का करीब आधा है। बता दें, पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था इस समय भारी संकट से जूझ रही है और इस समय कर्ज भी काफी है।

टाटा ग्रुप की कंपनियों ने दिया बंपर रिटर्न

टाटा ग्रुप की कंपनियां पिछले एक वर्ष में निवेशकों के लिए सोने की खान बनी हुई हैं। टाटा ग्रुप की परिधान कंपनी टाटा ट्रेंट ने बीते एक वर्ष में 195 प्रतिशत, टाटा इन्वैस्टमैंट कॉर्प ने 153 प्रतिशत, टाटा मोटर्स ने 113 प्रतिशत, टाटा पावर ने 83 प्रतिशत, इंडियन होटल्स ने 67 प्रतिशत, टाटा कंज्यूमर ने 57 प्रतिशत, टाटा कम्यूकेशंस ने 43 प्रतिशत, टाइटन ने 45 प्रतिशत, टी.सी.एस. ने 16 प्रतिशत, टाटा स्टील ने 27 प्रतिशत, टाटा इलैक्सी ने 12 प्रतिशत, वोल्टास ने 24 प्रतिशत और टाटा टैलीसर्विसेज ने 36 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

पिछले एक वर्ष में केवल टाटा कैमिकल्स ने ही निवेशकों को 5 प्रतिशत का नकारात्मक रिटर्न दिया है।

टाटा ग्रुप की कई कंपनियां बाजार में सूचीबद्ध नहीं

टाटा ग्रुप की कई बड़ी कंपनियां ऐसी हैं जो मौजूदा समय में बाजार में सूचीबद्ध नहीं है। इसमें टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी- टाटा संस, टाटा कैपिटल, टाटा प्ले, टाटा एडवांस सिस्टम, एयर इंडिया और विस्तारा एवं कई अन्य कंपनियों का नाम शामिल है।

इसमें से कई कंपनियों के आई.पी.ओ. लाने की प्लानिंग टाटा ग्रुप की ओर से की जा रही है। ऐसे में ये तय माना जा रहा है कि आने वाले समय में टाटा ग्रुप का मार्केट कैप में कंपनियों के सूचिबद्ध होने के साथ ही और इजाफा देखने को मिल सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Suriya Jyotika Wedding Photos Sunny Leone Holi Celebration Prime Minister Modi meditates at the Swami Vivekananda Rock Memorial Shweta Tiwari Thailand Photo Viral Alia Bhatt rocked a stunning floral Sabyasachi saree for the MET Gala