रणबाली ट्रेलर रिलीज हो गया। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की यह फिल्म 1870 के अकाल की कहानी कहती है। जानें स्टारकास्ट, कहानी और रिलीज डेट।
मुंबई। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रणबाली’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। शादी के बाद यह दोनों की पहली साझा फिल्म है, और पर्दे पर भी वे पति-पत्नी की भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था।
3 मिनट 56 सेकंड का ट्रेलर
करीब चार मिनट लंबे इस ट्रेलर में फिल्म की पृष्ठभूमि और कहानी की झलक दिखाई गई है। फिल्म में अर्नोल्ड वोस्लू खलनायक की भूमिका में हैं। कहानी इस बात पर आधारित है कि ब्रिटिश शासन के दौरान जानबूझकर दक्षिण भारत में अकाल की स्थिति पैदा की गई।
ट्रेलर में क्या है?
ट्रेलर की शुरुआत सिंगनमाला पहाड़ी के रणबाली की विरासत का जश्न मनाते हुए होती है। बताया जाता है कि बरसों पहले एक महिला ने उन्हें गुफा में जन्म दिया था और भविष्यवाणी की गई थी कि वह एक महान गाथा लिखेंगे।
दूसरी ओर, एक गांव दिखाया गया है, जहां लोगों से अंग्रेजों के लिए काम करवाया जाता है। इसके बावजूद उनके साथ बुरा बर्ताव होता है। इसी बीच रणबाली सवाल उठाते हैं कि आखिर गांव पर अंग्रेजों का कब्जा क्यों है।
कहानी में रणबाली की शादी जयाम्मा से होती है और उनकी सास जल्द वारिस की उम्मीद करती है। इसी दौरान गांव पर अकाल का साया मंडराने लगता है। ऐसे में रणबाली गांव वालों को बचाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेते हैं और अंग्रेजी शासन के खिलाफ लड़ते नजर आते हैं।
दर्शकों की प्रतिक्रिया
ट्रेलर को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। कई लोगों का मानना है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होगी, जबकि कुछ इसे विजय देवरकोंडा का कमबैक बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Meerut Fake Currency Scam: हिस्ट्रीशीटर संग नकली नोट गैंग चलाने वाले दो सिपाही गिरफ्तार, सस्पेंड
16 अक्टूबर को रिलीज
फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी कहानी 1870 के दशक के अकाल के दौर पर आधारित है।
हिट रही है जोड़ी
विजय और रश्मिका की जोड़ी पहले भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। दोनों इससे पहले ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ में साथ काम कर चुके हैं। अब दर्शकों को उम्मीद है कि ‘रणबाली’ में भी यह जोड़ी वही जादू दोहराएगी।