Sanjay Kumar Verma: कनाडा की जस्टिन ट्रूडो सरकार ने खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारतीय उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा को ‘पर्सन ऑफ इंटरेस्ट’ यानी संदिग्ध बताया है। संजय कुमार वर्मा ( Sanjay Kumar Verma ) 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारी हैं।

भारत और कनाडा के रिश्ते इस समय अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। 14 अक्टूबर को भारत ने कनाडा के छह राजनयिकों को निष्कासित कर दिया और कनाडा में अपने उच्चायुक्त सहित अन्य राजनयिकों को वापस बुलाने का निर्णय लिया है। यह कदम तब उठाया गया जब जस्टिन ट्रूडो की सरकार ने खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप निज्जर की हत्या के मामले में भारतीय उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ( Sanjay Kumar Verma ) को ‘पर्सन ऑफ इंटरेस्ट’ यानी संदिग्ध बताया।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने संजय कुमार वर्मा ( Sanjay Kumar Verma ) के खिलाफ लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया है। मंत्रालय का कहना है कि संजय कुमार वर्मा भारत के सबसे वरिष्ठ राजनयिकों में से एक हैं, जिनका 36 साल का शानदार करियर रहा है। वे जापान और सूडान में राजदूत रह चुके हैं और इटली, तुर्की, वियतनाम, और चीन जैसे देशों में भी सेवा दे चुके हैं। मंत्रालय ने कनाडा सरकार द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों को “हास्यास्पद” बताया है।
कौन हैं संजय कुमार वर्मा ( Sanjay Kumar Verma ), जिन पर विवाद हो रहा है?
संजय कुमार वर्मा ( Sanjay Kumar Verma ) का जन्म बिहार में हुआ था और वे 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं। उनका तीन दशकों से अधिक का शानदार राजनयिक करियर रहा है। 28 जुलाई 1965 को बिहार में जन्मे वर्मा ने पटना विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और आईआईटी दिल्ली से भौतिकी (फिजिक्स) में स्नातकोत्तर किया। 1988 में भारतीय विदेश सेवा के लिए चुने गए वर्मा हिंदी, अंग्रेजी और चीनी भाषा मंदारिन में भी दक्ष हैं। उन्होंने हांगकांग और चीन में भारतीय उच्चायोग में अपनी सेवाएं दीं, और बाद में वियतनाम और तुर्की में भारतीय दूतावासों में भी तैनात रहे।
संजय कुमार वर्मा ने सूडान में भी भारतीय राजदूत के रूप में अपनी सेवाएं दीं। सूडान में अपने कार्यकाल के बाद, उन्होंने नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव और फिर अतिरिक्त सचिव के तौर पर काम किया। इसके बाद, उन्होंने जापान और मार्शल द्वीप समूह गणराज्य में भारत के राजदूत के रूप में कार्य किया। वहां से, सितंबर 2022 में उन्हें कनाडा में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया था। भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, संजय कुमार वर्मा को IT, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर डिप्लोमेसी में गहरी रुचि है।
More Stories
Nandini Milk Price Hike: Karnataka to Raise Nandini Milk Prices by Rs 4 per Litre Starting April 1
Lok Sabha Passes Immigration And Foreigners Bill 2025; Opposition Calls For JPC Scrutiny
Sambhal Police Prohibits Friday Namaz on Roads, Rooftops Amid Heightened Security