चंडीगढ़ ताज होटल में महिला का नहाते हुए होटल कर्मचारी बना रहा था न्यूड वीडियो

चंडीगढ़ ताज होटल में महिला का नहाते हुए होटल कर्मचारी बना रहा था न्यूड वीडियो

चंडीगढ़ ताज होटल में जम्मू-कश्मीर से आकर ठहरी महिला का होटल कर्मचारियों द्वारा न्यूड वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे की है, जब महिला होटल के कमरे में बाथरूम में नहा रही थी। अचानक महिला की नजर एक व्यक्ति पर पड़ी जो बाथरूम के दरवाजे से उसकी वीडियो बना रहा था।

महिला के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सैक्टर-17 थाना पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी होटल कर्मचारी अंशुल के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कर ली है। आरोपी होटल के हाऊस कीपिंग स्टाफ में तैनात है।

देर रात अंशुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह काम से चंडीगढ़ आई हुई थी। यहां सैक्टर-17 में ताज होटल में 1 मार्च को ठहरी थी और 2 मार्च को वापस जाना था। पीड़िता के मुताबिक 2 मार्च शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे वह बाथरूम में नहा रही थी कि इस दौरान उसकी नजर कमरे में मौजूद एक व्यक्ति पर पड़ी। उन्होंने देखा कि उक्त व्यक्ति उनका वीडियो बना रहा था।

यह देख शोर मचाया, तो आरोपी वहां से भाग गया। इसके बाद महिला ने होटल के रिसेप्शन पर उक्त घटना की शिकायत दी। पीड़िता के मुताबिक उसे बाद में पता चला कि आरोपी व्यक्ति होटल का ही कर्मचारी है। जो उसके कमरे में दाखिल होकर नहाते वक्त उसका न्यूड वीडियो बना रहा था।हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वह कमरे में कैसे घुसा।

मास्टर की से खोला दरवाजा पीड़िता

महिला के मुताबिक बाथरूम में नहाते वक्त उसने कमरे का दरवाजा बंद कर रखा था। ऐसे में संदेह है कि आरोपी मास्टर चाबी के जरिए दरवाजा खोल कर भीतर आया और नहाते वक्त उसका वीडियो बना रहा था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Suriya Jyotika Wedding Photos Sunny Leone Holi Celebration Prime Minister Modi meditates at the Swami Vivekananda Rock Memorial Shweta Tiwari Thailand Photo Viral Alia Bhatt rocked a stunning floral Sabyasachi saree for the MET Gala