सुप्रीम कोर्ट में ख़ाना बनाने वाले पिता का बेटी प्रज्ञा ने किया नाम रौशन

सुप्रीम कोर्ट में ख़ाना बनाने वाले पिता का बेटी प्रज्ञा ने किया नाम रौशन

“आपके पास कुछ कर गुजरने का जुनून और जीवटता हो तो मंजिल पर पहुंचाने के लिए आपको संसाधन और सुविधाएं मिलती चली जाती हैं…”,यह वाक्य सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने खाना बनाने वाली बेटी के लिए कहे हैं. सुप्रीम कोर्ट में खाना बनाने वाले की बेटी प्रज्ञा ने आज पिता के साथ-साथ पूरे देश का नाम रोशन किया है.

कुक की बेटी प्रज्ञा को स्कॉलरशिप देने के लिये आज अमेरिका के दो विश्वविद्यालयों के बीच होड़ मची है. प्रज्ञा को कानून और न्याय शास्त्र में मास्टर्स की पढ़ाई पूरी करने के लिये अमेरिका के दो विश्वविद्यालयों ने स्कॉलरशिप का ऑफर दिया है.

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट में कार्यरत खानसामे की बिटिया प्रज्ञा को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं, देखिए वीडियो।

सुप्रीम कोर्ट में प्रज्ञा के लिए बजी तालियां

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन में एक समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें प्रज्ञा को उनकी उपलब्धि सम्मानित किया गया. उनके लिए सभी ने तालियां बजाईं. इसी बीच सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि इसने साबित कर दिया है कि आपके पास कुछ कर गुजरने का जुनून और जीवटता हो तो मंजिल पर पहुंचाने के लिए आपको संसाधन और सुविधाएं मिलती चली जाती हैं. ऐसा नहीं होना चाहिए कि संसाधनों के अभाव में किसी छात्र की प्रतिभा मंजिल तक ना पहुंच पाए. प्रज्ञा अब कानून और न्याय शास्त्र पढ़ने अमेरिका जाएंगी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Suriya Jyotika Wedding Photos Sunny Leone Holi Celebration Prime Minister Modi meditates at the Swami Vivekananda Rock Memorial Shweta Tiwari Thailand Photo Viral Alia Bhatt rocked a stunning floral Sabyasachi saree for the MET Gala