कांग्रेस ने अपने दो पूर्व मुख्यमंत्रियोंको पर्यवेक्षक नियुक्त किया।

कांग्रेस के ने अपने दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को उत्तर प्रदेश की दो वीआईपी सीटों के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अमेठी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रायबरेली के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की ओर से वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया है।

भारतीय युवा कांग्रेस के आउटरीच सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक चांडी ओमान ने दीपक पांडेय को सेंट्रल यूपी इंडियन यूथ कांग्रेस आउटरीच सेल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को इस संबंध में पत्र जारी किया। रायबरेली से पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और अमेठी से पार्टी के राष्ट्रीय सचिव किशोरी लाल शर्मा उम्मीदवार हैं। राहुल गांधी रायबरेली से पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।

पिछली बार पराजित होने से पहले वह अमेठी से लगातार तीन बार सांसद चुने जाते रहे हैं। किशोरी लाल शर्मा पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वह लंबे समय से गांधी परिवार के प्रतिनिधि के तौर पर अमेठी व रायबरेली लोकसभा सीट की जिम्मेदारी संभालते रहे हैं। रायबरेली में वह तत्कालीन सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि रहे। वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाए गए पार्टी के दोनों दिग्गज नेता पिछड़ी जाति के हैं। माना जा रहा है कि जातीय समीकरण के लिहाज से दोनों को यह जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Suriya Jyotika Wedding Photos Sunny Leone Holi Celebration Prime Minister Modi meditates at the Swami Vivekananda Rock Memorial Shweta Tiwari Thailand Photo Viral Alia Bhatt rocked a stunning floral Sabyasachi saree for the MET Gala