Sanam Khan arreste : बाबर के प्यार में सनम खान गई सरहद पार, भारत वापस आई तो हुई गिरफ्तार

Sanam Khan arreste: मुंबई के ठाणे इलाके की निवासी नगमा उर्फ ‘सनम खान’ को ठाणे की वर्तक नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने सनम को पाकिस्तान से संबंधित जानकारियों के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया है। सनम पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान जाकर बाबर बशीर नाम के व्यक्ति से शादी की और पाकिस्तान की यात्रा के लिए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाया।

पाकिस्तान से लौटने पर गिरफ्तारी

सनम खान को पाकिस्तान से लौटते ही एजेंसियों की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, सनम का असली नाम नगमा नूर है और उसकी दो बेटियां भी हैं। सनम 2021 में एबटाबाद में रहने वाले बाबर बशीर से संपर्क में आईं और दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हो गया। सनम ने कई बार पाकिस्तान जाने की कोशिश की, लेकिन असफल रही। अंततः उसने बाबर से फरवरी 2024 में ऑनलाइन निकाह किया और पाकिस्तान का वीजा प्राप्त किया। इसके बाद, 27 मई को वह पाकिस्तान पहुंच गईं।

Sanam Khan arreste : पाकिस्तान में प्रेम संबंध और वापसी

सनम ने पाकिस्तान में लगभग तीन महीने बिताए और 17 जुलाई को मुंबई लौटते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सनम का इस मामले में कहना है, “मैंने 2015 में अपना नाम बदलवाया था। तब किसी को कोई परेशानी नहीं थी। अब यह समस्या बन गई है। लॉकडाउन के दौरान 2021 में मेरी फेसबुक पर बशीर से बातचीत शुरू हुई। 2022 में हमने अपने परिवार को बताया। शुरुआत में वे राजी नहीं थे, लेकिन बाद में मान गए। मैंने बताया कि नाम तो पहले ही बदलवाया था, लेकिन दस्तावेजों में बदलाव नहीं किया था। अब मैंने बाकी दस्तावेज भी बदलवाए हैं।”

1 thought on “Sanam Khan arreste : बाबर के प्यार में सनम खान गई सरहद पार, भारत वापस आई तो हुई गिरफ्तार”

  1. Normally I do not read article on blogs however I would like to say that this writeup very forced me to try and do so Your writing style has been amazed me Thanks quite great post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top