थाईलैंड की महिला से शादी कर कानपुर के चमड़ा कारोबारी मोहम्मद इरफान ने ठगे 60 लाख रुपए

थाईलैंड की उपसॉर्न ने कानपुर के चमड़ा कारोबारी मोहम्मद इरफान पर शादी कर 60 लाख रुपए ठगने का आरोप लगाया। एडीसीपी से की शिकायत।

थाईलैंड की महिला से शादी कर कानपुर के चमड़ा कारोबारी मोहम्मद इरफान ने ठगे 60 लाख रुपए

कानपुर। कानपुर के एक चमड़ा कारोबारी पर थाईलैंड की महिला से धोखे से शादी कर बिजनेस के नाम पर 60 लाख रुपए ठगने का आरोप लगा है। पीड़िता उपसॉर्न मंगलवार को अपने पति की तलाश में कानपुर पहुंचीं और एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह से मामले की शिकायत की।

लाटूश रोड स्थित घर पहुंची तो खुला राज

उपसॉर्न के अनुसार, जब रुपए वापस मांगने पर आरोपी ने टालमटोल शुरू की तो वह थाईलैंड से कानपुर आ गया और उनका फोन उठाना बंद कर दिया। पति की तलाश में महिला कानपुर के लाटूश रोड स्थित उसके घर पहुंचीं। यहां उन्हें पता चला कि मोहम्मद इरफान पहले से शादीशुदा है।

बिजनेस के सिलसिले में हुई थी मुलाकात

पीड़िता ने बताया कि बिजनेस के सिलसिले में इरफान के थाईलैंड आने के दौरान उनकी मुलाकात हुई थी। दोनों करीब 4 साल तक रिलेशनशिप में रहे और 2 साल पहले शादी कर ली। शादी के बाद इरफान हर दो महीने में उनसे मिलने थाईलैंड आता था। इसी दौरान उसने बिजनेस के नाम पर उनसे 60 लाख रुपए ले लिए।

यह भी पढ़ें: Harmanpreet Kaur ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया

रुपए मांगे तो रखी धर्म परिवर्तन की शर्त

महिला का आरोप है कि जब उन्होंने अपने रुपए लौटाने को कहा, तो इरफान ने उनके सामने थाईलैंड छोड़कर भारत में रहने और धर्म परिवर्तन करने की शर्त रख दी। इनकार करने पर उसने संपर्क तोड़ लिया।

एडीसीपी से लगाई न्याय की गुहार

मंगलवार को उपसॉर्न ने एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह से मुलाकात कर पूरे मामले की लिखित शिकायत दी और अपनी रकम वापस दिलाने तथा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शिकायत की जांच कराई जा रही है। जांच में तथ्य सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top