Chandigarh News सोहाना थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया एफआईआर, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस।
Table of Contents
जगतपुरा में चस्मा पहनने पर सी आई एस एफ जवान के साथ कुछ लोगों ने मार पीट की। सोहाना थाना पुलिस ने पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस को दी जानकारी में शिकायतकर्ता राउलाला थोउम मणिपुर निवासी इंटरनेशनल एयरपोर्ट मोहाली ने बताया की वह सी आई एस एफ बतौर सिपाही नौकरी करते हैं। 2 अगस्त की शाम वह अपने साथी सिपाही के साथ कपड़े सिलवाने वह जगतपुरा आए थे।
रात करीब 9 बजे जब वह कपड़े सिलवाकर वापस जा रहे थे तो बीच रास्ते में रुककर वह एक अहाते से खाने पीने का सामान लेने के लिए रुके। सामान लेकर जब वह पैसे देने लगे तो उनके पास दो व्यक्ति ने कहा कि यहां पर वह चस्मा नही लगा सकता। इसे लेकर आपस में बहस हो गई। जब वह कैब बुक करके निकलने लगे तो उक्त आरोपी के साथ तीन और लड़के आए, जिन्होंने उनका पीछा किया,
Chandigarh News चस्मा पहनने को लेकर सी.आई.एस.एफ जवानों को पीटा
आरोपियों ने हाथ में डंडे पकड़े हुए थे। सभी ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट करनी शुरू किया। मारपीट करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए । वही लोगो ने इलाज के लिए उन्हें सेक्टर 71 निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहा उनका इलाज जारी है।
-
पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर पत्नी ने लगाए मारपीट के आरोप, थाने में दी तहरीर
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से पूर्व विधायक गुड्डू पंडित से जुड़ा एक मामला सामने आया है। उनकी पत्नी अर्चना पांडा ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए मारपीट के आरोप लगाए हैं। शिकायत में उन्होंने घटना के दौरान अपने साथ कथित तौर पर हुई मारपीट की जानकारी दी है। पत्नी…
-
Mirzapur The Movie Review : दमदार एक्शन, शानदार डायलॉग्स और जबरदस्त परफॉर्मेंस
Mirzapur The Movie ने बड़े पर्दे पर आते ही दर्शकों के लिए एक जबरदस्त सिनेमाई अनुभव तैयार किया है। लोकप्रिय वेब सीरीज की दुनिया को फिल्म के रूप में पेश किया गया है, लेकिन यह फिल्म किसी लंबे एपिसोड जैसी महसूस नहीं होती। बड़े स्तर पर फिल्माई गई कहानी, दमदार एक्शन, तेजतर्रार संवाद और कलाकारों…
-
एयर इंडिया ने अपने Phuket-Delhi फ्लाइट के गंजेड़ी पायलट को बर्खास्त किया
नई दिल्ली: एयर इंडिया ने Phuket-Delhi फ्लाइट AI2379 के Pilot-in-Command (PIC) को psychoactive substance के टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई 4 अगस्त को हुई घटना की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आने के कुछ घंटों बाद की गई है। Aircraft Accident Investigation Bureau…