Chandigarh News सोहाना थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया एफआईआर, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस।
Table of Contents
जगतपुरा में चस्मा पहनने पर सी आई एस एफ जवान के साथ कुछ लोगों ने मार पीट की। सोहाना थाना पुलिस ने पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस को दी जानकारी में शिकायतकर्ता राउलाला थोउम मणिपुर निवासी इंटरनेशनल एयरपोर्ट मोहाली ने बताया की वह सी आई एस एफ बतौर सिपाही नौकरी करते हैं। 2 अगस्त की शाम वह अपने साथी सिपाही के साथ कपड़े सिलवाने वह जगतपुरा आए थे।
रात करीब 9 बजे जब वह कपड़े सिलवाकर वापस जा रहे थे तो बीच रास्ते में रुककर वह एक अहाते से खाने पीने का सामान लेने के लिए रुके। सामान लेकर जब वह पैसे देने लगे तो उनके पास दो व्यक्ति ने कहा कि यहां पर वह चस्मा नही लगा सकता। इसे लेकर आपस में बहस हो गई। जब वह कैब बुक करके निकलने लगे तो उक्त आरोपी के साथ तीन और लड़के आए, जिन्होंने उनका पीछा किया,
Chandigarh News चस्मा पहनने को लेकर सी.आई.एस.एफ जवानों को पीटा
आरोपियों ने हाथ में डंडे पकड़े हुए थे। सभी ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट करनी शुरू किया। मारपीट करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए । वही लोगो ने इलाज के लिए उन्हें सेक्टर 71 निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहा उनका इलाज जारी है।
-
प्रियागोल्ड बिस्किट बनाने वाली कंपनी पर मुकदमे की तैयारी, FSSAI ने दी अभियोजन की मंजूरी
PriyaGold biscuit case में FSSAI ने सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड के खिलाफ अभियोजन को मंजूरी दी। फैक्ट्री की स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा पर सवाल उठे। नई दिल्ली: प्रियागोल्ड बिस्किट बनाने वाली कंपनी सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने कंपनी के खिलाफ अभियोजन…
-
जम्मू-कश्मीर: महिला अधिकारी से अभद्रता के आरोप में IAS Rajeev Ranjan के खिलाफ जांच, 15 दिन में रिपोर्ट
IAS Rajeev Ranjan inquiry के आदेश के बाद जम्मू-कश्मीर में महिला अधिकारी से कथित अभद्रता के मामले की जांच होगी। 15 दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में एक वरिष्ठ IAS अधिकारी पर ऑनलाइन सरकारी बैठक के दौरान महिला अधिकारी के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप के…