Shyam Lal Pal: श्यामलाल पाल सपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने

Shyam Lal Pal:  श्यामलाल समाजवादी पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष थे। श्यामलाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त देकर सपा ने पाल समाज को साधने की कोशिश की है।

Shyam Lal Pal: समाजवादी पार्टी के मुखिया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को नरेश उत्तम के स्थान पर श्यामलाल पाल को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। श्यामलाल समाजवादी पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष थे। श्यामलाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त देकर सपा ने पाल समाज को साधने की कोशिश की है।

समाजवादी पार्टी ने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को फतेहपुर से लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। नरेश उत्तम वर्ष 2017 में पार्टी में हुए पारिवारिक विवाद के बाद प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे।

उन्हें सपा मुखिया अखिलेश यादव का करीबी माना जाता था। ऐसे में जब पार्टी तमाम विवादों में उलझी हुई थी, तब नरेश उत्तम ने प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाला था। पार्टी में चर्चा है कि काफी समय से वह चुनाव लड़ने को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने अपनी बात रख रहे थे।

प्रयागराज के पहले नेता प्रदेश अध्यक्ष बने

सपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए श्याम लाल पाल प्रतापपुर ब्लाक के आलानगरी मोहिउद्दीनपुर गांव के रहने वाले हैं। सपा ने पहली बार प्रयागराज के किसी नेता को प्रदेश अध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। इस खबर के बाद से सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ही श्यामलाल पाल के घर में खुशी का माहौल है।

श्यामलाल पाल का जन्म 12 अक्तूबर 1960 को किसान परिवार में हुआ था। प्रतापपुर स्थित जनसेवा इंटर कॉलेज में शुरुआती पढ़ाई के बाद उन्होंने पब्लिक इंटर कॉलेज मोतिहां से हाईस्कूल तो फूलपुर से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। इसके बाद इलाहावाद विश्वविद्यालय से स्नातक और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से बीएड, एमएड की डिग्री हासिल की। 2007 में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के सामने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। पार्टी में शामिल होने के तुरंत बाद सपा के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव उन्हें पार्टी का प्रदेश सचिव बनाया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top