The Chandigarh News

Stay updated with The chandigarh News

भारत जोड़ो यात्रा के बाद Rahul Gandhi का 'भारत न्याय यात्रा'

भारत जोड़ो यात्रा के बाद Rahul Gandhi का ‘भारत न्याय यात्रा’

भारत जोड़ो यात्रा के बाद Rahul Gandhi का  'भारत न्याय यात्रा'

भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस पार्टी Rahul Gandhi के नेतृत्व में ‘भारत न्याय यात्रा’ निकालने वाली है। 14 जनवरी से लेकर 20 मार्च तक 6200 किलोमीटर लंबी भारत न्याय यात्रा 14 राज्यों के 85 ज़िलों से होकर गुजरेगी। यह यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुज़रेगी। इसकी शुरुआत मणिपुर से होगी और समाप्ति मुंबई में।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने तीन मुद्दे उठाए थे

राहुल गांधी ने आर्थिक विषमता के मुद्दे को उठाया था, सामाजिक ध्रुवीकरण के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई थी और राजनीतिक तानाशाही —जो आज देश की हक़ीक़त बन गई है—उसके बारे में लोगों को अवगत कराया था। वह यात्रा मन की बात करने के लिए नहीं बल्कि जनता की चिंता थी। राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान लोगों की समस्याओं को सुना था।

अब शुरू होने जा रही Rahul Gandhi की भारत न्याय यात्रा

आर्थिक न्याय के लिए, सामाजिक न्याय के लिए और राजनीतिक न्याय के लिए है। इसका उद्देश्य लोकतंत्र को बचाना है, संविधान को बचाना है, और महंगाई और बेरोज़गारी से जो करोड़ों पीड़ित परिवार हैं उनमें उज्जवल भविष्य का भरोसा जगाना है।

पहले भारत जोड़ो यात्रा भारत को जोड़ने के लिए निकाली गई थी। अब भारत न्याय यात्रा लोगों को कांग्रेस पार्टी की ओर से, राहुल गांधी की ओर से यह आश्वासन देने के लिए है कि आम लोगों को आर्थिक न्याय, सामाजिक न्याय और राजनीतिक न्याय पूर्ण रूप से उपलब्ध हो इसके लिए कांग्रेस पार्टी वचनबद्ध है।

Sunny Leone Holi Celebration Prime Minister Modi meditates at the Swami Vivekananda Rock Memorial Shweta Tiwari Thailand Photo Viral Alia Bhatt rocked a stunning floral Sabyasachi saree for the MET Gala Sofia Ansari New Latest Bold Look