Prajwal videos: सांसद प्रज्वल रेवन्ना जद-एस से निलंबित

Prajwal videos: जनता दल सेक्युलर (जदएस) ने कथित सेक्स स्कैंडल में संलिप्तता के लिए हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना को मंगलवार को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

Prajwal videos: जनता दल सेक्युलर (जदएस) ने कथित सेक्स स्कैंडल में संलिप्तता के लिए हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना को मंगलवार को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

हुब्बल्ली में पार्टी की कोर समिति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी. देवगौड़ा से रेवन्ना के निलंबन की सिफारिश की थी, जिसके चंद मिनटों बाद सांसद को निलंबित कर दिया गया। देवगौड़ा, रेवन्ना के दादा हैं। निलंबन आदेश में कहा गया है, हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना द्वारा महिलाओं के कथित उत्पीड़न के वीडियो सोशल मीडिया और मीडिया में व्यापक रूप से प्रसारित हो रहे हैं, जिसके चलते पार्टी और आलाकमान को भारी शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है।

जांच के लिए कर्नाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा एसआईटी गठित किए जाने का जिक्र करते हुए आदेश में कहा गया है, मामले कों देखते हुए और अनुशासन के उल्लंघन एवं दंड के लिए जदएस के संविधान- नियमों के अनुसार, प्रज्वल रेवन्ना को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। आदेश में कहा गया कि निलंबन तब तक है जब तक एसआईटी प्रज्वल की भूमिका पस रिपोर्ट नहीं दे देती।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Suriya Jyotika Wedding Photos Sunny Leone Holi Celebration Prime Minister Modi meditates at the Swami Vivekananda Rock Memorial Shweta Tiwari Thailand Photo Viral Alia Bhatt rocked a stunning floral Sabyasachi saree for the MET Gala