ODI World Cup 2023: से पहले भारत ने रचा इतिहास, वनडे, टी20 और टेस्ट में बनी नंबर 1

ODI World Cup 2023:भारतीय क्रिकेट टीम 2014 में दक्षिण अफ्रीका के बाद यह अद्भुत उपलब्धि हासिल करने वाली क्रिकेट के इतिहास में दूसरी टीम बन गई।

ODI World Cup 2023

ODI World Cup 2023: शुक्रवार को मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 विकेट की जीत के साथ, भारतीय क्रिकेट टीम को वनडे ODI World Cup 2023: से पहले भारतीय टीम ने इतिहास लिख दिया क्योंकि वह पाकिस्तान को पछाड़कर दुनिया की नंबर 1 वनडे टीम बन गई। भारत अब 116 रेटिंग और 4,864 अंकों के साथ दुनिया की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम है। इस से फॉर्म में चल रही भारतीय टीम को अधिक आत्मविश्वास मिलेगा।

इसके अलावा, वनडे रैंकिंग के साथ, भारत अब खेल के तीनों प्रारूपों में नंबर 1 टीम है। टी20 रैंकिंग में भारत 264 रेटिंग और 15,589 अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि खेल के टेस्ट प्रारूप में भारत 3,434 अंक और 118 रेटिंग के साथ शीर्ष पर है। भारतीय क्रिकेट टीम इतिहास की दूसरी टीम बन गई है। 2014 में दक्षिण अफ्रीका टीम ने ऐसा कारनामा किया था।

ऐसा लग रहा है कि ODI World Cup 2023 से पहले टीम इंडिया के लिए सब कुछ ठीक चल रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारतीय क्रिकेट को ज्यादा सफलता नहीं मिली है और प्रशंसक लंबे समय से भारत को फिर से वर्ल्ड कप जीतते देखने का इंतजार कर रहे हैं।

भारतीय टीम का आज प्रदर्शन

ODI World Cup 2023

टूर्नामेंट का मुख्य आकर्षण बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में भारत का शीर्ष प्रदर्शन था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में भी कुछ ऐसा ही हुआ है. आत्मविश्वास से भरे भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया की मज़बूत बल्लेबाजी को धवस्त कर दिया और मोहम्मद शमी भारत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बने।

बल्लेबाजी में शुभमन गिल (74) और रुतुराज गायकवाड़ (71) ने 142 रनों की ओपनिंग साझेदारी किया और टीम को मजबूत शुरुआत दी. जब भी ऑस्ट्रेलिया ने खेल में वापसी करने की कोशिश की, भारतीय बल्लेबाजों ने समझदारी दिखाया और 5 विकेट से जीत दर्ज की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Suriya Jyotika Wedding Photos Sunny Leone Holi Celebration Prime Minister Modi meditates at the Swami Vivekananda Rock Memorial Shweta Tiwari Thailand Photo Viral Alia Bhatt rocked a stunning floral Sabyasachi saree for the MET Gala