केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह जिले में एक सैन्य वाहन गहरी

यह हादसा शनिवार देर शाम पेश आया। जानकारी के अनुसार लेह से 7 किलोमीटर दूर सेना का एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही राहत एव बचाव अभियान चलाया गया। सूत्रों ने बताया कि करू गैरिसन से जवानों को लेकर वाहन जब कायरी पहुंचा तो हादसा का शिकार हो गया। आधिकारिक रूप से भी सेना को ओर से हादसे की पुष्टि हुई है। अभी यह पता नही चल सका है कि वाहन में कितने जवान सवार थे।
जवानों की मौत पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर जताया दुख
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया। सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने लिखा, “लद्दाख में लेह के पास हुई दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की मौत से दुखी हूँ।” उनकी देशभक्ति को हम कभी नहीं भूलेंगे। मेरी भावनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायल कर्मचारियों को क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शीघ्र ही ठीक होने की प्रार्थना करता हूँ।
More Stories
Sourav Joshi Income: कितना कमाते हैं उत्तराखंड के सौरभ जोशी?
Elvish Yadav Age, Net Worth 2023,Girlfriend,Elvish Yadav Hoodie
Madhya Pradesh New CM : सीएम को लेकर आज खत्म होगा सस्पेंस? भोपाल में बीजेपी की बैठक