केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह जिले में एक सैन्य वाहन गहरी खाई में गिर गया । इस हादसे में सेना के 9 जवानों की मौत हो गई जबकि अन्य घायल हो गए।

यह हादसा शनिवार देर शाम पेश आया। जानकारी के अनुसार लेह से 7 किलोमीटर दूर सेना का एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही राहत एव बचाव अभियान चलाया गया। सूत्रों ने बताया कि करू गैरिसन से जवानों को लेकर वाहन जब कायरी पहुंचा तो हादसा का शिकार हो गया। आधिकारिक रूप से भी सेना को ओर से हादसे की पुष्टि हुई है। अभी यह पता नही चल सका है कि वाहन में कितने जवान सवार थे।
जवानों की मौत पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर जताया दुख
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया। सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने लिखा, “लद्दाख में लेह के पास हुई दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की मौत से दुखी हूँ।” उनकी देशभक्ति को हम कभी नहीं भूलेंगे। मेरी भावनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायल कर्मचारियों को क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शीघ्र ही ठीक होने की प्रार्थना करता हूँ।
More Stories
Fake Drone Strike Video from Jalandhar Exposed: PIB Confirms It Shows a Farm Fire, Not an Attack
Pakistan Embarrassed After Hacked X Account Posts Loan Appeal; Govt Denies Tweet
Indian Army Targets Pakistani military Post Across LoC in Operation Sindoor Part 2