देवरिया जघन्य हत्याकांड Deoria के रुद्रपुर तहसील के फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोले में आपसी रंजिश में हुए विवाद में एक पक्ष के एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हुई तथा दूसरे पक्ष के छह लोगों को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां पांच लोगों की मृत्यु हुई।

Deoria में बेहद सनसनीखेज वारदात हो गई है। एक ही गांव के 6 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। रुद्रपुर इलाके के फतेहपुर गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था और झगड़ा भी। पुलिस को पहले से इस विवाद की जानकारी भी दी। लेकिन आज एक पक्ष ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की पीट पीट कर हत्या कर दी। उसके बाद हिंसा का भयानक दौर चला। दूसरे पक्ष और पहले पक्ष के तमाम लोग आमने सामने आ गए।
उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार
दूसरे पक्ष से सत्य प्रकाश दुबे नमक व्यक्ति ही हत्या हो गई। उसके बाद 2 मासूम बच्चों, एक महिला और एक युवक को भी भीड़ ने मार डाला। कई घरों में आगजनी की भी खबर है। कोई सीनियर अफसर अब तक मौके पर नही पहुंचा है। स्थानीय पुलिस हिंसा से निपटने में जुटी हुई है। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

प्रथम दृष्टया घटना आपसी रंजिश से संबंधित है। आज सुबह प्रेम यादव सत्यप्रकाश दुबे के घर पर आए थे, जिसमें कहासुनी हुई और सत्यप्रकाश दुबे और उनके परिजनों ने प्रेम यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी। कुछ देर बाद प्रेम यादव के टोले अभयपुर से लोगों ने सत्यप्रकाश दुबे के घर पर हमला कर घटना को अंजाम दिया। मामले में दो गिरफ्तारी हुई है। प्रकरण की जांच जारी है।
Deoria जघन्य हत्याकांड पर CM योगी का बयान
जनपद देवरिया की दुर्भाग्यपूर्ण घटना अत्यंत दुःखद एवं निंदनीय है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। एडीजी/ कमिश्नर/आईजी को मौके पर पहुंचकर कठोरतम कार्यवाही तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इस घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा-CM !!
DGP की आज भी VC है
CM योगी ने कुछ दिन पहले ही कहा ज़मीनी विवाद पर काम करें,लेकिन VC ख़त्म बात खत्म पर चल रहें अफ़सर !!
More Stories
PM Paetongtarn Shinawatra Leaked Call to Hun Sen Triggers Political Crisis
Delhi-Pune Air India Flight Suffers Bird-Hit; Return Journey Cancelled, Passengers Stranded
Justice Yashwant Varma impeachment: Inquiry Panel Recommends Impeachment of Justice Yashwant Varma Over Burnt Cash Scandal