Delhi Flood Live दिल्ली में बाढ़ का खतरा यमुना खतरे की निशान से ऊपर , NDRF की 16 टीमें तैनात

Delhi Flood LIVE: राजधानी दिल्ली में यमुनाा नदी का जल स्तर लगातार बढ़ने से निचले इलाकों में पानी भर गया। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। केजरीवााल ने एक दूसरे की मदद की अपील की.

Delhi Flood Live

Delhi Flood Live देश की राजधानी दिल्ली में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली रेल ब्रिज पर सुबह 5 बजे जल स्तर 208.41 पर पहुंच गया। दिल्ली के निचले इलाकों में पानी भर गया है और CM अरविंद केजरीवाल ने भी लोगों से घर से सुरक्षित निकलने की अपील की है। और एक दूसरे की मदद करने की भी अपील की। इस बार यमुना के जल स्तर ने ४३ साल रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिल्ली में लोगों ने शिविरोंऔर फ्लाइओवर के नीचे आसरा लिया है।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बुधवार को ही कई इलाकों में जायजा लिया । दो दिन में दिल्ली में ज्यादा बारिश नहीं हुई है, लेकिन यह अधिकांश पानी हिमाचल, पंजाब और हरियाणा से आ रहा है। बाढ़ के हालात को देखते हुए ट्रैफिक में बड़े बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा बाहरी वाहनों की आगमन पर आंशिक रोक लगाई गई है। दिल्ली के वीवीआईपी इलाके तक पानी पहुंच गया है। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का घर सिविल लाइन्स भी इससे नहीं बचा।

पुलिस कमिश्नर ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया

दिल्ली पुलिस के मुखिया संजय अरोड़ा ने गुरुवार को गांधी नगर में पुराने लोहे के पुल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। देश की राजधानी के बहुत से हिस्सों में यमुना नदी का पानी भर गया है

जो सड़कों पर फैल गया है। अरोड़ा ने विशेष आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) देपेंद्र पाठक, संयुक्त आयुक्त (पूर्व) छाया शर्मा, उपायुक्त (शाहदरा) रोहित मीना, उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्की और अन्य अधिकारियों के साथ पुल और अन्य स्थानों का दौरा किया।

हिंदी में एक ट्वीट में, दिल्ली पुलिस ने कहा कि अरोड़ा ने स्थिति का जायजा लेने के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और विपरीत परिस्थितियों में राहत और बचाव कार्य कर रहे पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित किया।

NDRF की 16 टीमें तैनात की गईं

PTI ने NDRF के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा कि उफनती यमुना के कारण आई बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली में NDRF की कुल 16 टीमें तैनात की गई हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के उप महानिरीक्षक मोहसिन शहीदी ने पत्रकारों को बताया कि पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली में तीन-तीन टीमें, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में पांच, मध्य क्षेत्र में चार और राष्ट्रीय राजधानी के शाहदरा इलाके में एक टीम तैनात की गई है।

उन्होंने कहा, दिल्ली में कुल छह जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। केंद्रीय आकस्मिक बल ने मानसून से संबंधित आपदाओं को ध्यान में रखते हुए देश भर में लगभग 75 टीमें तैनात की हैं, जिनमें हिमाचल प्रदेश और पंजाब में 11-11 टीमें और हरियाणा में नौ टीमें शामिल हैं।

बाढ़ का पानी आगे बढ़कर हरियाणा के 854 गांवों तक पहुंच गया है

पिछले 24 घंटों में यमुना, टांगरी, घग्गर और मारकंडा नदियों की बाढ़ का पानी 105 से अधिक गांवों तक पहुंच गया है और अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, पंचकुला, झज्जर और यमुनानगरजिलों तक फैल गया है। पिछले 24 घंटों में राज्य में हुई पांच मौतों के साथ, गुरुवार को मरने वालों की संख्या 16 तक पहुंच गई और कुल 126 घर क्षतिग्रस्त हो गए और 106 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए।

ITO ब्रिज के बैराज के जो पाँच गेट जाम

दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया, “ITO ब्रिज के बैराज के जो पाँच गेट जाम हैं जिसकी वजह से पूरा पानी नहीं निकल रहा। गेटों को खोलने का पूरा प्रयास किया जा रहा है अगर वह नहीं खुलते हैं तो उन्हें गैस कटर से काट दिया जाएगा ताकि पानी जल्द से जल्द निकल सके।”

Read more: Delhi Flood Live दिल्ली में बाढ़ का खतरा यमुना खतरे की निशान से ऊपर , NDRF की 16 टीमें तैनात

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top