उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर राज्य में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन उत्तर प्रदेश में सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान देशभर में शुरू होने वाले विभिन्न अभियानों में उत्तर प्रदेश भी हिस्सा लेगा।
मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक के सफर का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 13 वर्षों के कार्यकाल के दौरान गुजरात को देश और दुनिया के आकर्षण का केंद्र बनाया था।
17 सितंबर से शुरू होंगे विशेष कार्यक्रम
CM योगी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से उत्तर प्रदेश में सेवा दिवस के कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि देशभर में इस मौके पर अलग-अलग अभियान शुरू होंगे और उत्तर प्रदेश भी इन कार्यक्रमों का हिस्सा बनेगा।
काशी से वडनगर तक जाएगी 10 यात्राएं
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की वडनगर से काशी तक की यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में काशी से वडनगर के लिए 10 यात्राएं निकाली जाएंगी।
इन यात्राओं में जल को विशेष रूप से शामिल किया जाएगा। वडनगर से वहां का जल और काशी से उत्तर प्रदेश की 10 अलग-अलग नदियों का पवित्र जल लेकर यात्राएं अलग-अलग मार्गों से वडनगर जाएंगी।
17 सितंबर को होगा शुभारंभ
CM योगी ने बताया कि इन दोनों कार्यक्रमों का शुभारंभ भी 17 सितंबर को होगा। इसके बाद यात्राएं अपने-अपने मार्ग से आगे बढ़ेंगी और 7 अक्टूबर को अपने गंतव्य तक पहुंचकर संबंधित आयोजनों से जुड़ेंगी।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति के पूर्व ADC ऋषभ सिंह संब्याल ने क्यों लिया रिटायरमेंट? पॉडकास्ट में बताई वजह
इस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले सेवा कार्यक्रमों के साथ काशी से वडनगर तक की जल यात्राएं भी 17 सितंबर से शुरू होंगी और 7 अक्टूबर को अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी।