अलीगढ़ न्यूज़: दरोगा मनोज शर्मा के पिस्टल से चली गोली पुलिस वेरिफिकेशन कराने आई महिला को लगी।

दरोगा मनोज शर्मा के पिस्टल से चली गोली पुलिस वेरिफिकेशन कराने आई महिला को लगी।

अलीगढ़ न्यूज़: दरोगा मनोज शर्मा के पिस्टल से चली गोली पुलिस वेरिफिकेशन कराने आई महिला को लगी।

अलीगढ़ न्यूज़: जिले में उमरा यात्रा के लिए पासपोर्ट वेरिफिकेशन कराने थाना कोतवाली पहुंची महिला को गोली लग गई । थाना कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा चौकी इंचार्ज मनोज कुमार थाने में अपनी पिस्टल सही कर रहे थे इसी दौरान उनके हाथ से पिस्टल का ट्रिगर दब गया और गोली सीधे महिला के सर में जा लगी। वहा भगदड़ का माहौल हो गया, पुलिस और परिजन घायल महिला को जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बताया महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। वही दारोगा मनोज कुमार मौके से फरार है।

सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल के साथ एसएसपी कलानिधि नैथानी थाने पहुंचे। एसएसपी कलानिधि नैथानी आक्रोशित महिला के परिजनों को समझाने का प्रयास करने में सफ़ल रहे । परिवार के सदस्य दारोगा मनोज कुमार के खिलाफ FIR और गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

इस संबंध में एसएसपी की बाइट

थाना कोतवाली नगर पर दरोगा मनोज शर्मा की पिस्टल से अज्ञात कारण से चली गोली से, पास खड़ी महिला के घायल होने तथा आरोपी दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मुकदमा पंजीकृत कराए जाने के आदेश दिए गए,वैधानिक कार्यवाही प्रचलित की गई। मौके पर शान्ति है।

लापरवाही के चलते उपरोक्त दरोगा मनोज शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है तथा उसके विरुद्ध आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है, घायल महिला का इलाज डॉक्टर की टीम द्वारा किया जा रहा है, घटना के फुटेज की जांच फील्ड यूनिट द्वारा की जा रही है ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Suriya Jyotika Wedding Photos Sunny Leone Holi Celebration Prime Minister Modi meditates at the Swami Vivekananda Rock Memorial Shweta Tiwari Thailand Photo Viral Alia Bhatt rocked a stunning floral Sabyasachi saree for the MET Gala