Your City, Your News

मैनपुरी में डिंपल के सामने होंगे योगी के मंत्री जयवीर सिंह

मैनपुरी में डिंपल के सामने होंगे योगी के मंत्री जयवीर सिंह

मैनपुरी में डिंपल के सामने होंगे योगी के मंत्री जयवीर सिंह

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की दसवीं सूची जारी कर दी है। बुधवार को जारी भाजपा की नई लिस्ट में उत्तर प्रदेश से सात नामों का एलान किया गया है, इनमें पांच चेहरे नए हैं। मैनपुरी में डिंपल के सामने होंगे योगी के मंत्री जयवीर सिंह

7 नामों की घोषणा पांच चेहरे बदले

भाजपा ने मैनपुरी सीट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के विरुद्ध योगी सरकार के मंत्री जयवीर सिंह, ठाकुर को चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी अब तक 70 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान कर चुकी हैं। 80 लोकसभा सीटों में भाजपा ने पांच सीटें अपने सहयोगी दलों को दी हैं। जिन पांच सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के नाम घोषित होना शेष है, उनमें कैसरगंज, देवरिया, भदोही, रायबरेली और फिरोजाबाद शामिल हैं।

भाजपा ने इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काट दिया है, उनकी जगह नीरज त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया गया है। वह भाजपा के वरिष्ठ नेता केशरी नाथ त्रिपाठी के पुत्र हैं। पूर्वांचल की चर्चित सीट गाजीपुर से इस बार पारसनाथ राय को टिकट दिया गया है।

पारसनाथ जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के करीबी बताए जाते हैं। सपा ने इस सीट पर अफजाल अंसारी को मैदान में उतारा है। बलिया से वर्तमान सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त का टिकट काट कर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

वहीं, फूलपुर में केशरी देवी पटेल की जगह प्रवीण पटेल को उम्मीदवार बनाया है। प्रवीण पटेल फूलपुर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं। भाजपा ने मछलीशहर (सुरक्षित) के सांसद बीपी सरोज और कौशांबी के वर्तमान सांसद विनोद सोनकर पर दोबारा भरोसा जताया है।