
Election Results 2023 : BJP ने राजस्थान की 199 में से 115 सीटों पर जीत दर्ज की है। यहां कांग्रेस को 69, जबकि अन्य पार्टियों और निर्दलियों को कुल 15 सीटें मिलीं। हार स्वीकार कर अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र को इस्तीफा सौंप दिया। इस चुनाव में भाजपा के 3 सांसद और कांग्रेस के 17 मंत्रियों की हार हुई है। दोनों पार्टियों के बड़े दिग्गज भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया आमेर और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ तारानगर सीट से चुनाव हार गए। राजस्थान का रिवाज़ रहा है की किसी भी पार्टी की सरकार रिपीट नहीं हुई है।
कांग्रेस की हार की बड़ी वजह पूर्वी राजस्थान में मिली शिकस्त है। जयपुर संभाग में 50 सीटों में से कांग्रेस ने 2018 में 34 सीटें जीती थीं। इस बार यह संख्या काफी गिर गया। वहीं बीजेपी अशोक गहलोत की गारंटी के जवाब में PM मोदी की गारंटी लेकर आई थी। BJP ने पेट्रोल के रेट पर पुनर्विचार की बात की। चुनाव के आखिरी में ओल्ड पेंशन स्कीम पर पुनर्विचार की बात की।

Election Results 2023: मध्यप्रदेश में BJP को दो तिहाई से ज्यादा बहुमत
मध्यप्रदेश में भाजपा ने दो तिहाई से ज्यादा सीटें जीती हैं। भारतीय जनता पार्टी को 230 में से 163 सीटों पर जीत मिली, जबकि कमलनाथ की कांग्रेस को 66 सीटों से ही तसल्ली करना पड़ा। पूर्व मुखयमंत्री और PCC चीफ कमलनाथ ने कहा कि पार्टी खामियों का विश्लेषण करेगी। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सतना से सांसद गणेश सिंह हार गए। दतिया से पिछली बार के गृह मंत्री अबकी बार के भावी मुख्यमंत्रियों नरोत्तम मिश्रा समेत शिवराज सरकार के 11 मंत्रियों को हार का दिन देखना पड़ा।
भारतीय जनता पार्टी को इस विधानसभा चुनाव में महिला वोटर्स का भरपूर साथ मिला है। इसमें लाड़ली बहना योजना गेमचेंजर साबित हुई है। भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री पद का कोई चेहरा सामने रखे बिना PM नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा। टिकट बंटवारे में सबसे पहले हारी हुई सीटों पर फोकस किया। इससे प्रत्याशियों को प्रचार का भरपूर समय मिला। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार तय करने में पिछड़ गई। आपसी लड़ाई मैं व्यस्त थे।
Election Results 2023: छत्तीसगढ़ में BJP को 54, कांग्रेस को 35 सीटें मिलीं
छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी को 54 पर, जबकि कांग्रेस को 35 सीटों पर जीत मिली है। राज्य के पूर्व CM रमन सिंह ने कहा कि जनता ने कांग्रेस और मुखयमंत्री भूपेश बघेल को खारिज कर दिया है। मुख्यमंत्री के लिए रमन सिंह के नाम की चर्चा है। हालांकि, सूत्र बता रहे हैं कि RSS की तरफ से CM पद के लिए नया नाम आगे बढ़ाया गया है।

चुनाव से पहले CM भूपेश बघेल पर महादेव सट्टा ऐप से 508 करोड़ लेने के आरोप लगे। भाजपा ने PSC घोटाले को बड़ा मुद्दा बनाया। सरकार के खिलाफ एंटी इन्कम्बेंसी थी। यही वजह है कि भावी मुख्यमंत्रियों टीएस सिंहदेव समेत 8 मंत्री हार गए। वहीं भाजपा ने सामाजिक और जातिगत समीकरण के तहत टिकट बांटे। नए और पुराने प्रत्याशियों का तालमेल रखा। 47 नए प्रत्याशी उतारे, जिनमें 30 जीते।
Election Results 2023: तेलंगाना में रेवंत रेड्डी की सरकार
तेलंगाना विधानसभा में 119 सीटों में कांग्रेस ने 64 सीटें जीती हैं, जबकि सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) को 39 सीटें मिली हैं। भारतीय जनता पार्टी को 8, ओवैसी की AIMIM को 7 और एक सीट CPI के खाते में गई हैं। इधर, जीत के बाद अब BRS पार्टी छोड़ने का भी सिलसिला शुरू हो चुका है। भद्राचलम से BRS विधायक तालम वेंकटेश्वर राव ने देर रात कांग्रेस की सदस्यता ले ली।
भाजपा के केवी रमना ने कामारेड्डी सीट पर मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को हराया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और CM चेहरा रेवंत रेड्डी इस सीट पर तीसरे नंबर पर रहे। हॉर्स ट्रेडिंग से बचने के लिए तेलंगाना कांग्रेस ने जीतने वाले विधायकों के लिए हैदराबाद के ताज होटल में कमरा बुक किया है।
PM मोदी बोले- जीत ने 2024 की हैट्रिक की गारंटी दी, ये जीत कांग्रेस के घमंडिया गठबंधन के लिए सबक
Election Results 2023: 3 राज्यों में भाजपा की चुनावी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के पार्टी हेडक्वार्टर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा इस हैट्रिक ने 2024 की हैट्रिक की गारंटी दे दी है। उन्होंने जीत को ऐतिहासिक बताते हुए विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि ये जीत कांग्रेस के घमंडिया गठबंधन के लिए सबक है। कुछ परिवारवादियों के साथ आ जाने से लोगों का दिल नहीं जीता जा सकता।
वसुंधरा से ज्यादा लोग चाहते हैं baba balak nath बने CM
इस बीच राज्य में मुख्यमंत्री पद को लेकर baba balak nath के नाम का चर्चा है , लोगो की मांग है बाबा बालक नाथ मुखयमंत्री बने। अब देखना होगा क्या भारतीय जनता पार्टी दूसरे योगी baba balak nath को CM बनती है।
More Stories
Expressway Leader Manohar Lal Dhakad Another Video Goes Viral
Lucknow: Inspector Slaps Retired Colonel in Front of Family, CCTV Footage Sparks Outrage
Jaipur Couple Viral Sex Video: Who Is the Jaipur Hotel Couple?