
IND VS AUS ODI Ravindra Jadeja पहुंचे Chandigarh Airport
भारतीय टीम के उपकप्तान Ravindra Jadeja मोहाली पहुंच गए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम बुधवार को पहुंचेगी। भारतीय टीम के अन्य सदस्य बुधवार शाम तक पहुंचेंगे। जानकारी अनुसार भारतीय टीम के उपकप्तान Ravindra Jadeja करीब 4 बजे चंडीगढ़ पहुंचे। बुधवार को पी.सी.ए. स्टेडियम में अभ्यास कर सकते हैं। इसके अलावा Aus टीम बुधवार को दोपहर करीब 11.30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद टीम सीधे होटल जाएगी। ऑस्ट्रेलिया टीम के कुछ खिलाड़ी पी.सी.ए. स्टेडियम मोहाली में शाम 4 से 6 बजे तक अभ्यास कर सकते हैं।