
Prajwal Revanna Leaked Video : पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कई अश्लील वीडियो सामने आने के बाद कर्नाटक में सियासत गरमा गई है। सोमवार को फिर कांग्रेस ने कर्नाटक में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर प्रज्वल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और जल्द गिरफ्तारी की मांग की। तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भी मामले को शर्मनाक बताते हुए प्रज्वल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
सोमवार को बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता हुबली, हासन और बेंगलुरु सहित कई जगहों पर सड़कों पर उतरे। बेंगलुरु में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने भाजपा और जद (एस) पर हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े सेक्स स्कैंडल पर चुप रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा के इस मामले ने देश को झकझोर दिया है।
जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कई अश्लील वीडियो सामने आने के बाद कर्नाटक में सियासत गरमा गई है। सोमवार को फिर कांग्रेस ने कर्नाटक में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए।
कांग्रेस ने प्रज्वल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और जल्द गिरफ्तारी की मांग की। तृणमूल और आप ने भी मामले को शर्मनाक बताते हुए प्रज्वल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
Prajwal Revanna Leaked Video : देश को झकझोर कर रख दिया
सोमवार को महिलाओं के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता हुबली, हासन और बेंगलुरु सहित कई जगहों पर सड़कों पर उतरे। बेंगलुरु में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। (Watch Prajwal Revanna Leaked Video Online) लांबा ने भाजपा और जद (एस) पर रेवन्ना से जुड़े कथित सेक्स स्कैंडल पर चुप रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस भयावह मामले ने देश की झकझोर दिया है।
भाजपा नेता ने पिछले वर्ष दी थी जानकारी
कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष देवराज गौड़ा द्वारा पिछले साल आठ दिसंबर को लिखा पत्र ‘एक्स’ पर साझा किया। उन्होंने कहा कि पत्र में रेवन्ना के अश्लील वीडियो से भरी पेन ड्राइव की मौजूदगी का खुलासा हुआ है।
तृणमूल कांग्रेस भी भाजपा पर हमलावर
तृणमूल कांग्रेस नेता सुष्मिता देव ने सोमवार को भाजपा को आड़े हाथ लिया। उन्होंने भाजपा पर आरोपी का समर्थन करने का आरोप लगाया। भाजपा नेता देवराज गौड़ा ने कहा, कर्नाटक में भाजपा की सहयोगी जद (एस) के सांसद रेकना से जुड़ा सेक्स स्कैंडल वास्तव में बहुत बड़ा है।
आम आदमी पार्टी ने निठारी कांड से भी बदतर बताया
आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को जद (एस) के हासन सासद फावल रेवन्ना से जुड़े कथित सेक्स स्कैंडल को निठारी सिलसिलेवार हत्याओं से भी बदत्तर बताया। पार्टी ने सवाल किया कि पटना सामने आने के बाद भी भाजपा ने कर्नाटक की पार्टी से सबंध क्यों नहीं तोड़े।

कौन हैं प्रज्वल रेवन्ना
प्रज्वल रेवन्ना देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते हैं। एचडी देवगौड़ा के बड़े बेटे एचडी रेवन्ना की संतान हैं।
■ प्रज्वल रेवन्ना ने वर्ष 2014 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।
■2015 में रेवन्ना को कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन, ब्रिटेन द्वारा भारत में 10 युवा एसपायरिंग पॉलिटिशियन के रूप में चुना गया था।
ऑस्ट्रेलिया से मास्टर की पढ़ाई छोड़ी भारत पहुंचे
साल 2014 में रेवन्ना ने अपने दादा और पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा की चुनाव में मदद के लिए ऑस्ट्रेलिया में मास्टर की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और वापस कर्नाटक आ गए। इस साल देवगौड़ा हासन से लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे। इस चुनाव में देवगौडा लगातार तीसरी बार चुनाव जीते।
सियासी करियर (Watch Prajwal Revanna Leaked Video Online)
प्रज्वल को राजनीति विरासत में मिली। उनके दादा देवगौडा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री रहे है। चाचा एचडी कुमारस्वामी कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं, जबकि उनके पिता एचडी रेवन्ना कर्नाटक के लोक निर्माण मंत्री रहे हैं। देवगौड़ा परिवार की तीसरी पीढ़ी के नेता प्रज्वल को 27 नवंबर 2019 को JDS का राज्य महासचिव नियुक्त किया गया