बिजनौर लोकसभा (Bijnor Lok Sabha Election 2024) से संबंधित जानकारी और प्रमुख प्रत्याशियों का विवरण
विशेषता | विवरण |
---|---|
लोकसभा | बिजनौर |
मतदाता संख्या | 17 लाख (लगभग) |
कुल विधानसभा | 5 |
मौजूदा सांसद | BSP |
प्रमुख प्रत्याशी | पार्टी |
चंदन चौहान | RLD |
दीपक सैनी | SP |
विजेन्दर सिंह | BSP |
Table of Contents
Bijnor Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा क्षेत्र का जातीय समीकरण- (अनुमानित)
सामाजिक समुदाय | जनसंख्या (लगभग) |
---|---|
मुस्लिम | 5.5 लाख |
SC (अनुसूचित जाति) | 3.5 लाख |
जाट | 2 लाख |
गुर्जर | 1.10 लाख |
सैनी | 1.20 लाख |
कश्यप | 55 हज़ार |
ठाकुर | 70 हज़ार |
ब्राह्मण | 45 हज़ार |
बनिया | 50 हज़ार |
यादव | 11 हज़ार |
अन्य OBC | 1 लाख |
Bijnor Lok Sabha Election 2019 चुनाव के नतीजे
पार्टी | प्राप्त मतों की संख्या |
---|---|
BSP | 5,61,045 |
BJP | 4,91,104 |
Congress | 25,833 |
2019 के लोकसभा चुनाव में बिजनौर से BSP के मलूक नागर चुनाव जीते थे. 2019 में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन था. BSP प्रत्याशी गुर्जर समाज से थे.
वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत हुई थी. वहीं बीजेपी ने इस बार पश्चिमी यूपी में RLD के साथ गठबंधन किया है. बिजनौर सीट पर RLD चुनाव लड़ रही है और RLD ने भी गुर्जर बिरादरी का प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारा है.
जबकि सपा ने कांग्रेस से गठबंधन किया है. सपा ने बिजनौर से सैनी समाज के प्रत्याशी को टिकट दिया है.
BSP अकेले चुनावी मैदान में है, बीएसपी ने जाट समाज के प्रत्याशी को टिकट दिया.
2022 के विधानसभा चुनाव में बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के नतीजे
निम्नलिखित तालिका बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न पार्टियों द्वारा पिछले चुनाव में प्राप्त मतों का विवरण प्रदान करती है:
गठबंधन/पार्टी | प्राप्त मतों की संख्या |
---|---|
SP+RLD | 4,86,610 |
BJP | 4,61,221 |
BSP | 1,55,209 |
2022 के विधानसभा चुनाव के नतीजों के मुताबिक़ बिजनौर सीट पर सपा 25,389 वोटों से आगे है. लेकिन लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के मुद्दे और चेहरे अलग होते हैं. 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा और RLD का गठबंधन भी था. अब जब सपा और कांग्रेस का गठबंधन है तो कांग्रेस का बचा हुआ अल्प वोट सपा की तरफ़ जाने की संभावना है.
2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 4,91,104 वोट मिले थे. 2022 के विधानसभा चुनाव में 4,61,221 वोट मिले. यानि मात्र 29,883 वोट कम मिले. अब बीजेपी और RLD के बीच गठबंधन है तो बीजेपी के वोटों में बढ़ोतरी की संभावना है.
2022 के विधानसभा चुनाव में BSP को 1,55,209 वोट मिले, यानि BSP को अपने मूल वोट बैंक का बड़ा हिस्सा ज़रूर मिला है. बिजनौर भी एक किसान बेल्ट है, ग्रामीण इलाक़ा ज़्यादा है. खेती किसानी ही यहाँ का सबसे बड़ा मुद्दा है.
BJP+RLD- बीजेपी गठबंधन इस सीट पर जाट+गुर्जर समीकरण पर ज़ोर लगा रही है. साथ ही बीजेपी अपने परंपरागत वोट सवर्ण और OBC को अपने साथ रखने की रणनीति पर काम कर रही है.
SP+Congress- सपा गठबंधन इस सीट पर सैनी + मुस्लिम समीकरण पर फ़ोकस कर रही है. साथ ही सपा #SC वोट को अपने पाले में लाने की रणनीति पर काम कर रही है.
BSP- बसपा अपने मूल वोट बैंक को छिटकने से रोकने का प्रयास कर रही है. वैसे बीएसपी को उम्मीद है कि जाट प्रत्याशी होने की वजह से जाट बिरादरी का कुछ वोट हासिल होगा.
वैसे इस सीट पर क्षत्रिय और अन्य OBC मतदाता निर्णायक भूमिका में है.
2022 के विधानसभा चुनाव में बिजनौर लोकसभा की विधानसभा सीटों के नतीजे-
विधानसभा सीट | RLD+SP मत | BJP मत | BSP मत |
---|---|---|---|
पुरकाजी | 92,672 | 86,140 | 27,778 |
मीरापुर | 1,07,421 | 80,041 | 23,797 |
बिजनौर | 95,720 | 97,165 | 52,035 |
चाँदपुर | 90,522 | 90,288 | 37,359 |
हस्तिनापुर | 1,00,275 | 1,07,587 | 14,240 |
More Stories
Parliament Panel to Rule on MP Amritpal Singh’s Leave Petition on March 10
Delhi- Arvind Kejriwal headed for Rajya Sabha
Gyanesh Kumar Likely to be Appointed as New Chief Election Commissioner