
Saharanpur LokSabha Election: सहारनपुर मुस्लिम और दलित बाहुल्य सीट है, इसीलिए 2019 के लोकसभा चुनाव में BSP प्रत्याशी की जीत हुई थी. लेकिन इस सीट हिंदू वोट की संख्या भी बहुत ज़्यादा है. 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा का गठबंधन नहीं है बल्कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन है. वहीं बीजेपी के साथ RLD का गठबंधन है.
सहारनपुर लोकसभा सीट का जातीय समीकरण
जाति/समूहमतदाता संख्यामुस्लिम6.75 लाखदलित3 लाखपंजाबी1 लाखसैनी1.25 लाखगुर्जर1 लाखब्राह्मण80 हज़ारठाकुर70 हज़ारबनिया60 हज़ारकश्यप90 हज़ारजाट35 हज़ारयादव18 हज़ारपाल19 हज़ारकुम्हार20 हज़ारअन्य पिछड़ा वर्ग50 हज़ार |
---|
2024 लोकसभा चुनाव में सहारनपुर से प्रमुख प्रत्याशी
प्रमुख प्रत्याशी | पार्टी/संघ |
---|---|
राघव लखनपाल शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (BJP) |
इमरान मसूद | कांग्रेस + समाजवादी पार्टी (Congress + SP) |
माजिद अली | बहुजन समाज पार्टी (BSP) |
2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे
पार्टी/गठबंधन | मतगणना |
---|---|
SP+BSP | 5,14,139 |
BJP | 4,91,722 |
Congress | 2,07,068 |
2022 के विधानसभा चुनाव में इस लोकसभा सीट पर सपा 17,806 वोटों से आगे रही. लेकिन लोकसभा चुनाव के मुद्दे और चेहरे हमेशा अलग होते हैं, यह बात ज़रूर ध्यान में रखनी चाहिए. सहारनपुर में बीजेपी 2014 का लोकसभा चुनाव जीती, 2019 का चुनाव हार गई. लेकिन 2024 के चुनाव में सहारनपुर सीट पर मुख्य लड़ाई बीजेपी और कांग्रेस के बीच है.
BSP प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद का खेल बिगाड़ सकते हैं. बीजेपी के लिए 25 हज़ार का अंतर पार करना बेहद मुश्किल नहीं होगा. वहीं इमरान मसूद के सामने चुनौती दलित वोट को अपने पाले में लाना होगा. BJP अपने वोट बैंक के मतदान प्रतिशत को ज़्यादा बढ़ाने पर ज़ोर दे रही है. इस सीट पर बीजेपी के वोट बैंक में सेंधमारी करना इमरान मसूद के लिए बेहद मुश्किल है.
BSP भी अपने मूल वोट को अपने साथ जोड़े रखने पर काम कर रही है.
सहारनपुर लोकसभा की 5 विधानसभा सीटों में से 2022 के विधानसभा चुनाव में 3 सीटों पर भाजपा और 2 सीटों पर सपा की जीत हुई थी.
सीट | सपा (SP) | भाजपा (BJP) | बसपा (BSP) |
---|---|---|---|
बेहट | 1,34,513 | 96,633 | 45,075 |
सहारनपुर शहर | 1,35,761 | 1,43,195 | 8,776 |
सहारनपुर देहात | 1,07,007 | 76,262 | 62,637 |
देवबंद | 86,786 | 93,890 | 52,732 |
रामपुर मनिहारन | 64,865 | 89,109 | 68,516 |
More Stories
Kamal Haasan Named Rajya Sabha Candidate as DMK Keeps Its Promise to Makkal Needhi Maiyam
Parliament Panel to Rule on MP Amritpal Singh’s Leave Petition on March 10
Delhi- Arvind Kejriwal headed for Rajya Sabha