Chandrayaan3 लैंडिंग के लिए लिए तैयार । भारत के सपनों का मून मिशन कुछ घंटों में पूर्ण होने का समय आ गया है।

Chandrayaan3 का लैंडर आज अपने तय समय साय 6.04 बजे Chand पर लैंड करेगा। मंगलवार को इसरो ने मिशन की जानकारी देते हुए कहा कि चंद्रयान 3 की सभी प्रदाली की समय समय पी जांच की जा रही है और ये सभी सही तरह से काम कर रही हैं। इसके साथ ही इसरो ने चांद की नई तस्वीरें जारी की हैं जो चंद्रयान 3 ने खींची।
सब कुछ फेल हो जाए तब भी लैंड करेगा विक्रम
इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ ने 9 अगस्त को विक्रम की लैंडिंग को लेकर कहा था यदि सब कुछ फेल हो जाता है, यदि सभी सैंसर फेल हो जाते हैं, कुछ भी काम नही करता है, फिर भी विक्रम चंद्रमा पर लैंड करेगा बस एल्गोरिदम ठीक से काम करें।

ये तस्वीरे चंद्रमा के फार साइड अर्थात उस हिस्से की हैं जो कभी पृथ्वी की ओर नहीं दिखता। चंद्रयान ने 70 किलोमीटर की दूरी से लैंडर पोजिशन डीटैक्सन कैमरे से ये तस्वीर खींची हैं। चंद्रयान 3 चांद पर लैंडिंग के लिए सटीक स्थान खोज रहा है।
इसे 25 किलोमीटर की ऊंचाई से लैंड किया जायेगा । चंद्रमा पर उतरने से 2 घंटे पहले लैंडर मॉड्यूल की स्थिति और चंद्रमा पर स्थितियो के आधार पर यह तय किया जाएगा कि उस समय इसे उतारना उचित होगा या नहीं । यदि कोई भी कारक तय पैमाने पर नही रहा तो लैंडिंग 27 अगस्त को कराई जाएगी।
Table of Contents
चंद्रयान का दूसरा और फाइनल डीबूस्टिंग ऑप्रेशन रविवार रात 1 बजकर 50 मिनट पर पूरा हुआ था। इसके बाद लैंडर की चंद्रमा से न्यूनतम दूरी 25 किलोमीटर और अधिकतम दूरी 134 किलोमीटर रह गई है। डीबूस्टिंग में स्पेसक्राफ्ट की स्पीड को धीमा किया जाता है।
Chandrayaan3 के चंद्रमा पर उतरने का इंतजाम: सुनीता विलियम्स
भारतीय मूल की अमरीकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने कहा कि चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर उतरने का बेसब्री से इंतजार है। मैं खुश हू कि भारत अंतरिक्ष में रिसर्च व चंद्रमा पर स्थायी जीवन की खोज में सबसे आगे है।
मिशन की सफलता के लिए देशभर में हवन।
मिशन की सफलता के लिए देश भर में हवन किए गए। उत्तर प्रदेश के वाराणसी के कामाख्या मंदिर श्री मठ बांघबारी गद्दी और महाराष्ट्र के मुंबई के चमुडेश्वरी शिव मंदिर में चद्र्यान 3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना की गई।
More Stories
Fake Drone Strike Video from Jalandhar Exposed: PIB Confirms It Shows a Farm Fire, Not an Attack
Pakistan Embarrassed After Hacked X Account Posts Loan Appeal; Govt Denies Tweet
Indian Army Targets Pakistani military Post Across LoC in Operation Sindoor Part 2