
हरियाणा के अंबाला के पास शंभू बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे पंजाब के गुरदासपुर जिले के 63 वर्षीय किसान की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। बताया जाता है कि ज्ञान सिंह की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
ज्ञान सिंह ने सुबह सीने में दर्द की शिकायत की और उन्हें पंजाब के राजपुरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि वहां से उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह पहले किसान हैं जिनकी इस साल के किसान विरोध प्रदर्शन में मौत हुई है। हरियाणा और पंजाब से कूच कर रहे सैकड़ों किसानों का शंभू और खनौरी बॉर्डर पर धरना प्रदर्शन तब से जारी है.
Related News
- किसानों और केंद्र सरकार की बैठक में कोई समझौता नहीं हुआ,किसान करेंगे दिल्ली कूच
- Chandigarh Section 144 imposed : किसानों के ‘दिल्ली चलो’ विरोध को देखते हुए चंडीगढ़ में धारा 144 लागू
- पंजाब-हरियाणा सीमा सील: किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च के मद्देनजर अंबाला के शंभू में पंजाब-हरियाणा सीमा सील कर दी गई है
- Farmers protest updates: दिल्ली-चंडीगढ़ राजमार्ग पर यातायात व्यवधान पर हरियाणा पुलिस की एडवाइजरी, वैकल्पिक मार्ग सुझाएं
किसानों ने मंगलवार को मार्च शुरू किया. प्रदर्शनकारी किसानों और सरकार के बीच गुरुवार को तीसरे दौर की बातचीत बेनतीजा रही। अगले दौर की बातचीत रविवार को होगी.
