दिल्ली- कांग्रेस की छत्तीसगढ़ चैप्टर की मीटिंग में बड़ा फ़ैसला-चुनाव से पहले टी एस सिंह देव उपमुख्यमंत्री बनाये गये,भूपेश बघेल से अंदरखाने पाँच साल लड़ने वाले देव को साहब DCM पद मिला !! अब वक्त बतायेगा कि भूपेश बघेल के तिलिस्म के सामने TS सिंह देव पद का आनंद ले पाते हैं या DCM पद उनके लिये लेमिनेटेड रसगुल्ला साबित होगा !!

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. सिंहदेव कांग्रेस के वफादार नेता और कुशल प्रशासक हैं. राज्य को उपमुख्यमंत्री के तौर पर उनकी सेवाओं से बहुत लाभ मिलेगा.

टी एस सिंह देव पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करके बधाई दिया
हैं तैयार हम.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 28, 2023
महाराज साहब को उपमुख्यमंत्री के रूप में दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ. @TS_SinghDeo pic.twitter.com/1sRZqsEU2W
टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि हैं तैयार हम. महाराज साहब को उपमुख्यमंत्री के रूप में दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं.
Read more: टी एस सिंह देव को छत्तीसगढ़ का उपमुख्यमंत्री बनाया गया।
More Stories
Kamal Haasan Named Rajya Sabha Candidate as DMK Keeps Its Promise to Makkal Needhi Maiyam
Parliament Panel to Rule on MP Amritpal Singh’s Leave Petition on March 10
Delhi- Arvind Kejriwal headed for Rajya Sabha