डंकी के बाद क्या करेंगे शाहरुख खान ?

शाहरुख खान का स्टारडम किसी से छुपा हुआ नहीं है। 

शाहरुख खान ने 2023 में दमदार वापसी की है, 2023 खत्म होने को है और अब लोगो को इंतजार है कि 2024 में शाहरुख खान क्या तूफानी करने वाले है? 

साल 2023 में शाहरुख खान ने दो मूवी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्में रही है । शाहरुख खान की पठान और जवान ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के तमाम रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज क्र लिए थे।

21 दिसंबर 2023 को डंकी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।शाहरुख खान की फिल्म डंकी  ( से ही साल 2023 का अंत होगा। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। 

शाहरुख खान की फिल्म किंग का निर्देशन सुजॉय घोष करने वाले है।  यह फिल्म साल 2024 के अंत तक रिलीज हो सकती है। 

जवान 2 की रिलीज से जुड़ी कोई बड़ी अपडेट अब तक उपलब्ध नहीं है। लेकिन इस फिल्म के पोस्ट क्रेडिट सीन में शाहरुख खान और संजय दत्त ने अगले पार्ट का हिंट छोड़ा है।

 फिल्म पठान को फैंस ने हद से ज्यादा पसंद किया था। किसी भी फिल्म के सफल होने के बाद मेकर्स उसका अगला पार्ट अवश्य ही बनाते है। ऐसे में पठान 2 से जुड़ी अपडेट भी कभी भी आ सकती है।

टाइगर वर्सेस पठान फिल्म फिलहाल ठंडे बस्ते में चली गई है। इस फिल्म की शूटिंग भी साल 2024 में शुरू होना था।