जाने कब है तुलसी विवाह?

जगत के पालनहार भगवान विष्णु को तुलसी अति प्रिय है।  

तुलसी माता की पूजा करने से भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न होते हैं।   

उनकी कृपा से साधक को जीवन  में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है।    

हालांकि तुलसी विवाह की तिथि  को लेकर लोग दुविधा में हैं।     

अगर आप भी तिथि को लेकर असमंजस में हैं तो आइए तुलसी विवाह की डेट शुभ मुहूर्त और पंचांग जानते हैं।     

24 नवंबर को तुलसी विवाह  मनाया जाएगा।    

ज्योतिषियों की मानें तो 23 नवंबर  को देवउठनी एकादशी है।      

इस दिन जगत के पालनहार भगवान  विष्णु योग निद्रा से जागृत होते हैं। हालांकि, एकादशी तिथि 23 नवंबर को रात 09 बजकर 01 मिनट तक है।